यूक्रेन पर हमले का 39वां दिन

यूक्रेन पर हमले का 39वां दिन

रूस-यूक्रेन जंग का आज 39वां दिन है। वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक यूक्रेन की राजधानी कीव के आसपास के इलाकों को रूसी सेना खाली कर रही है। वहीं इन जगहों पर डरा देने वाला मंजर देखने को मिल रहा है। राजधानी कीव के पास एक कस्बे की सड़क पर 20 लाशें पड़ी मिलीं। इन लोगों के हाथ पीछे से बांधकर सिर में गोली मारी गई है।यूक्रेन के उप रक्षा मंत्री अन्ना मल्यार का कहना है कि कीव के सभी क्षेत्रों पर हमने अपना नियंत्रण कायम कर लिया है। यूक्रेनी राष्ट्रपति के एक सलाहकार ने लोगों से मरियुपोल सहित देश के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में लड़ाई के लिए तैयार रहने को आग्रह किया।

​​​​​​​मारियुपोल में बड़ी संख्या में लोग फंसे हुए हैं। इन लोगों को बचाने का प्रयास जारी है। रेड क्रॉस ने शनिवार को कहा कि वह अभी तक प्रभावित बंदरगाह शहर तक नहीं पहुंचा है, जहां एक लाख लोग फंसे हुए हैं।31 मार्च 2022 को भारत में अमेरिका के डिप्टी NSA दलीप सिंह ने कहा, ‘भारत को रूस से तेल खरीदना बंद करना चाहिए। चीन भारत पर हमला करेगा तो रूस भारत का साथ नहीं देगा।’ इसके तुरंत बाद दिल्ली आए रूस के विदेश मंत्री ने कहा, ‘भारत जो चाहेगा रूस सब कुछ देने के लिए तैयार है।’ इस बयान से साफ है कि रूस-यूक्रेन जंग के बीच अमेरिका और रूस दोनों भारत को अपने पाले में लाने की कोशिश कर रहे हैं।

यूक्रेनी संसद ने रूसी युद्ध समर्थकों की संपत्ति की जब्ती की अनुमति देने वाला कानून पारित कर दिया है। यह कानून उन संपत्तियों को भी जब्त करने की इजाजत देता है जो न केवल रूसी राज्य या उसके निवासियों से संबंधित हैं, बल्कि उन गैर निवासियों के लिए भी है जो रूस की सरकार से जुड़े हैं।यूक्रेन के एक बड़े अधिकारी ने रूसी सेना पर बच्चों को ह्यूमन शील्ड की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। यूक्रेन की डिफेंस मिनिस्ट्री के प्रवक्ता कर्नल ऑलेक्जेंडर मोटुज्यानिक ने कहा- दुश्मन अपने काफिले, अपने वाहनों को ले जाते समय यूक्रेनी बच्चों को ह्यूमन शील्ड के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं। रूस के सैनिक बच्चों को इसलिए बंधक बना रहे हैं, ताकि उनके माता-पिता यूक्रेनी सैनिकों को दुश्मनों की मूवमेंटिस के बारे में जानकारी न दे सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *