गुजरात की ओर से फर्ग्यूसन ने शानदार गेंदबाजी की और 4 विकेट लिए। इसके बाद शमी ने 2 विकेट लेकर रही-सही कसर पूरी कर दी। कैप्टन हार्दिक ने ऑलराउंड परफॉर्मेंस की। 31 रन बनाने के अलावा उन्होंने 1 विकेट भी लिया। GT की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी जीत है। इस टीम ने पहला मुकाबला लखनऊ के खिलाफ जीता था।
गुजरात के लॉकी फर्ग्यूसन ने शानदार बॉलिंग करते हुए 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट लिए। उन्होंने पृथ्वी शॉ (10), मंदीप सिंह (18), पंत (43) और अक्षर (8) के विकेट चटकाए। IPL में ये उनका बेस्ट प्रदर्शन भी है। मेगा ऑक्शन में लॉकी को गुजरात ने 10 करोड़ रुपए में खरीदा था।IPL के दूसरे मुकाबले में शनिवार को गुजरात टाइटन्स (GT) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 14 रन से हरा दिया। गुजरात ने पहले बैटिंग कर 172 का टारगेट दिया था। शुभमन गिल ने 84 रन की शानदार पारी खेली।
टारगेट का पीछा कर रही DC की ओर से कैप्टन ऋषभ पंत ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। उनके अलावा कोई बैटर टिक नहीं सका। ललित यादव (25) के रन आउट पर विवाद हुआ और पंत भी थर्ड अंपायर के फैसले से नाखुश नजर आए।
ललित यादव 22 गेंदों में 25 रन बनाकर रन आउट हुए। लेकिन यह विवादित रन आउट रहा, हुआ यह कि जब विजय शंकर गेंद लपक रहे थे तो पहले ही उनका पैर बेल्स से लग गया था और बेल्स गिर गई थी तब उन्होंने रन आउट किया, लेकिन पंत ने कहा भी कि उन्हें स्टंप उखाड़ने की जरूरत थी। अंपायर्स ने पंत को समझाया कि एक ही बेल गिरी थी इसी वजह से नियम नहीं माना जाएगा।टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत खराब रही। पहले 6 ओवर में टीम ने 43 रन बनाए और 3 विकेट गंवा दिए। टिम सिफर्ट (3), पृथ्वी शॉ (10) और मंदीप सिंह 18 रन बनाकर पवेलियन लौटे। शॉ और मंदीप को फर्ग्यूसन ने आउट किया, जबकि टिम का विकेट हार्दिक के खाते में आया।मैच में गुजरात के कप्तान हार्दिक पंड्या ने अपनी पहली ही गेंद पर टिम सिफर्ट (3) का विकेट चटकाया। सिफर्ट का कैच शॉर्ट मिडविकेट पर अभिनव मनोहर ने पकड़ा। पंड्या ने मैच में 4 ओवर किए और 22 रन देकर 1 विकेट अपनी झोली में डाला।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:
DC: पृथ्वी शॉ, टिम सिफर्ट, मंदीप सिंह, ऋषभ पंत (w/c),रोवमन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, कुलदीप यादव, खलील अहमद, मुस्तफिजुर रहमान
GT: हार्दिक पंड्या (कप्तान),शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), विजय शकंर, अभिनव मनोहर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, वरुण अरोन, लॉकी फर्ग्यूसन, मोहम्मद शमी