महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा विवाद:राणा दंपती की जमानत अर्जी पर कल होगी सुनवाई

महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा विवाद:राणा दंपती की जमानत अर्जी पर कल होगी सुनवाई

मुंबई की भायखला महिला जेल में बंद अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और तलोजा जेल में बंद उनके विधायक पति रवि राणा आज राहत नहीं मिली है। उनकी जमानत अर्जी पर आज होने वाली सुनवाई कल के लिए टल गई है। आज सिर्फ मुंबई पुलिस ने इस केस में अपना जवाब दाखिल किया है। अपने रिप्लाई में खार पुलिस ने दोनों पर दर्ज 6 केस का हवाला देते हुए जमानत का विरोध किया है।

कल इस मामले में दोनों पक्ष बहस करेंगे। दोनों को राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा एक अन्य एफआईआर में उनके खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप है। इससे पहले दूसरी FIR की को रद्द करने की याचिका पहले ही बॉम्बे हाईकोर्ट से खारिज हो चुकी है।

मुंबई पुलिस की मांग और अदालत में ज्यादा पेंडिंग केस होने के कारण जमानत अर्जी पर सुनवाई 29 अप्रैल तक के लिए टाल दी गई थी। राणा दंपती ने मातोश्री के बाहर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया था, जिसके बाद शिवसेना प्रमुख के घर के बाहर कई हजार शिवसैनिक जमा हो गए थे। मुंबई पुलिस ने इस कानून-व्यवस्था की स्थिति के लिए राणा दंपती को ही जिम्मेदार बताया और अरेस्ट किया था। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत लगातार दोनों पर निशाना साध रहे हैं और उन्हें बीजेपी का एजेंट बता रहे हैं।भायखला महिला जेल में बांध सांसद नवनीत राणा ने गुरुवार को एक और याचिका दायर कर घर का खाना दिए जाने की इजाजत मांगी है। दोनों याचिकाओं पर आज सुनवाई होगी। आज अगर राणा दंपती को जमानत मिलती है तो वे बाहर आ सकते हैं। बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद उनके खिलाफ दर्ज दूसरी FIR में गिरफ्तारी से 72 घंटे पहले मुंबई पुलिस को उन्हें एक नोटिस देना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *