सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) लगातार 3 मैच हारी

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) लगातार 3 मैच हारी

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) लगातार 3 मैच हार चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गुरुवार को खेले गए मुकाबले में टीम को 21 रन से मिली हार का सामना करना पड़ा। टीम की इस हार के सबसे बड़े मुजरिम स्वयं कप्तान और ओपनिंग बल्लेबाज केन विलियमसन रहे।

मैच में SRH के सामने जीत के लिए 208 रन का विशाल टारगेट रखा था। ऐसे में टीम को टॉप ऑर्डर से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन कैप्टन केन ने फैंस को निराश किया। वह 11 गेंदों में केवल 5 रन बनाकर अपना विकेट गंवा बैठे।

विलियमसन का विकेट एनरिक नोर्त्या के खाते में आया। नोर्त्या ने ऑफ स्टंप पर धीमी गति की गेंद डाली थी। बॉल टप्पा को बाद बाहर की तरफ निकली और केन चकमा खा गए और कीपर ऋषभ पंत को कैच दे बैठे। पिछली 5 रन की पारियों में उनका स्ट्राइक रेट मात्र 36.36 का रहा है।सिर्फ इस मैच में ही नहीं, बल्कि अब तक पूरे टूर्नामेंट में विलियमसन आउट ऑफ फार्म नजर आए हैं। 10 पारियों में उन्होंने केवल 22.11 की औसत से 199 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से केवल एक अर्धशतक देखने को मिला। गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने 46 गेंदों पर 57 रन बनाए थे। पिछली 5 पारियों में तो विलियमसन ने केवल 76 रन बनाए हैं।मौजूदा टूर्नामेंट में हैदराबाद की ये लगातार तीसरी हार है। SRH ने अब तक 10 मैच खेले हैं। इस दौरान 5 में जीत दर्ज की और 5 में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, दिल्ली की 10 मैचों में ये 5वीं जीत रही। पंत की टीम भी 5 मुकाबला हार चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *