नागपुर रेलवे स्टेशन पर मिला विस्फोटकों से भरा बैग:आज जांच के लिए पहुंचेगी महाराष्ट्र ATS की टीम

नागपुर रेलवे स्टेशन पर मिला विस्फोटकों से भरा बैग:आज जांच के लिए पहुंचेगी महाराष्ट्र ATS की टीम

नागपुर रेलवे स्टेशन पर पुलिस बूथ के पास जिलेटिन से भरा बैग बरामद हुआ है। आज इस मामले की जांच के लिए महाराष्ट्र ATS की एक टीम नागपुर जा रही है। पुलिस को बैग के अंदर से जिलेटिन की 54 जिंदा छड़े बरामद हुईं हैं। जिलेटिन का इस्तेमाल कानूनी तौर पर खदानों में इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इस संदिग्ध बरामदगी के बाद अब जांच एजेंसीज सतर्क हो गई हैं।

ऐसी ही जिलेटिन की छड़ें उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर के बाहर खड़ी एक स्कार्पियो से भी बरामद हुई थीं। इस SUV के मालिक मनसुख हिरेन की बाद में हत्या कर दी गई और इसी मामले में कई पुलिसकर्मी अभी जेल की सलाखों के पीछे हैं। NIA आज भी इस मामले की जांच कर रही है।ये बैग स्टेशन के सामने पुलिस बूथ के पास मिला है। बताया जा रहा है कि एक पुलिसकर्मी की नजर इस बैग पर पड़ी थी। इसके बाद उसने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने जब डिटेक्टर की मदद से बैग खोला, तो इसमें जिलेटिन की 54 जिंदा छड़े मिलीं। इसके बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया। RPF और GRP पुलिस ने उस परिसर को घेर लिया और मौके पर बम डिटेक्टर टीम को बुलाया गया। बैग की तलाशी ली गई, तो बैग में जिलेटिन के साथ साथ पावर सर्किट भी था जो विस्फोट के काम आता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *