दिल्ली की बिल्डिंग में आग:27 की मौत, 29 लापता

दिल्ली की बिल्डिंग में आग:27 की मौत, 29 लापता

दिल्ली में शुक्रवार को मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास तीन मंजिला कमर्शियल बिल्डिंग में लगी आग से 27 लोगों की जलकर मौत हो गई। दमकल अधिकारी ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है। उन्होंने दावा किया कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 30 हो सकती है। टीम को घटनास्थल से कुछ अवशेष मिले हैं, जिनके शव होने का संदेह है। इसकी जांच कराई जा रही है। अगर संदेह सही साबित हुआ तो मृतकों की संख्या बढ़ जाएगी। अभी 27 लोगों की मौत की घोषणा की गई है, इनमें से 18 शवों की पहचान नहीं हो सकी है।हादसे में 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।दिल्ली अग्निकांड में अभी 29 लोग लापता बताए जा रहे हैं, इनमें 5 पुरुष और 24 महिलाएं हैं। बिल्डिंग में काम करने वाली सोनी कुमारी (35), तानिया (27), मोहिन पाल (38), पूजा (19), भारती देवी (42), गीता देवी (42), मधु देवी (29), मोनिका (21), यशोदा देवी (35), मुस्कान (22), स्वीटी (32), पूजा (19), मोहिनी (40), भारती नेगी (45), रंजू देवी (32), जसोदा देवी (34), मधु (21), पूनम (19), प्रीति (24), निशा कुमारी (18), मधु (24), गीता चौहान (45), सोनम (20), आशा (30), नरेंद्र (26), कैलाश जानी (55), प्रवीण (33), विशाल (24), अमित जानी (34) अभी लापता हैं।

लापता लोगों की यह लिस्ट संजय गांधी हॉस्पिटल ने तैयार की है। यह लिस्ट उन लोगों की शिकायतों के आधार पर बनाई गई है, जो इस बिल्डिंग में काम करने वाले अपने परिजन की तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम इमारत के मालिक हरीश गोयल और वरुण गोयल को हिरासत में ले लिया। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मृतकों के परिजन को 10 लाख रुपए मुआवजा दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *