अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक:नो फ्लाई जोन में घुसा विमान

अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक:नो फ्लाई जोन में घुसा विमान

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। डेलावेयर के रेहोबोथ बीच इलाके के नो फ्लाई जोन में अचानक एक छोटा निजी विमान घुस गया। यहां बाइडेन पत्नी जिल के साथ छुट्टियां मनाने पहुंचे थे। इस घटना के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। जो बाइडेन को पत्नी के साथ तुरंत सेफ हाउस में भेजा गया।व्हाइट हाउस से जारी बयान में बताया गया कि घटना के वक्त जो बाइडेन पत्नी के साथ डेलावेयर के वेकेशन होम में थे। इस विमान ने वेकेशन होम के ऊपर हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया। हालांकि, विमान की वजह से उनके परिवार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। सीक्रेट सर्विस ने बताया कि विमान को तुरंत ही बाहर कर दिया गया। उसके पायलट से पूछताछ की जा रही है।

CBS न्यूज के मुताबिक, इस घटना के तुरंत बाद जो बाइडेन और पत्नी को पास के एक फायर स्टेशन की ओर जाता देखा गया। फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने इस सप्ताह की शुरुआत में बाइडेन की रेहोबोथ बीच की यात्रा से पहले इस इलाके को नो फ्लाई जोन घोषित किया था। इसमें 30 मील तक का इलाका शामिल किया गया है। फेडरल नियमों के मुताबिक, किसी भी पायलट को उड़ान भरने से पहले अपने रूट पर नो फ्लाई जोन की जांच करना होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *