दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने एक बार ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की मुसीबतें बढ़ा दी है। यात्रियों के लिए दुखद खबर है कि 19 से 27 जून तक रेलवे ने 18 ट्रेनों को फिर से कैंसिल कर दिया है। बताया गया है कि अनूपपुर-अमलाई सेक्शन में तीसरी लाइन में विद्युतीकरण का काम होगा। ट्रेनें कैंसिल होने से यात्रियों को होने वाली असुविधा के लिए रेल प्रशासन ने खुद जताया है और किसी तरह की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की है। इससे पहले शुक्रवार को भी 18 ट्रेनों को कैंसिल किया गया था।
रेलवे ने फरवरी में विकास कार्य के बहाने 23 यात्री ट्रेनों को एक माह के लिए रद्द कर दिया था। इसके बाद मार्च में 32 ट्रेनों को कोयला परिवहन के नाम से दो माह के लिए कैंसिल कर दिया गया। फरवरी, मार्च और अप्रैल के बाद मई में कोयला लदान के नाम से फिर से रेलवे ने 40 से अधिक यात्री ट्रेनों को कैंसिल कर दिया। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्री ट्रेनों को कैंसिल करने से यात्रियों को खासी परेशानी हुई। इसके चलते स्थानीय लोगों के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने रेल प्रशासन के इस फैसले का विरोध किया। लेकिन, इसका रेलवे पर कोई असर नहीं हुआ। अब फिर भी तीसरी लाइन के काम के चलते पिछले दो दिनों में 36 पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।