शेयर मार्केट:सेंसेक्स 237 पॉइंट की बढ़त के साथ 51597 पर बंद, निफ्टी 15345 के पार

शेयर मार्केट:सेंसेक्स 237 पॉइंट की बढ़त के साथ 51597 पर बंद, निफ्टी 15345 के पार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 237.42 पॉइंट या 0.46% की बढ़त के साथ 51,597.84 पर और निफ्टी 56.65 पॉइंट या 0.37% की बढ़त के साथ 15,350.15 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में सनफार्मा, HDFC, एशियन पेंट्स, विप्रो और बजाज फाइनेंस में बढ़त रही।

सेंसेक्स 109 पॉइंट की बढ़त के साथ 51,470 पर और निफ्टी 41 पॉइंट की बढ़त के साथ 15,334 पर खुला। इसने 51,714.61 का हाई और 51,062.93 का लो लेवल बनाया।निफ्टी सेक्टोरल के 11 इंडेक्स में से 7 में गिरावट और 4 में बढ़त रही। सबसे ज्यादा 3.90% की गिरावट मेटल इंडेक्स में रही। इसके बाद मीडिया और PSU बैंक में 2% से ज्यादा की गिरावट रही। वहीं रियल्टी में 1.83% की गिरावट रही। जबकि FMCG में 1.80% की बढ़त रही और बैंक, ऑटो, IT, फार्मा और प्राइवेट बैंक फ्लैट रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *