दुर्ग जिला प्रशासन और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग की संयुक्त टीम ने नागपुर हाइवे पर मनोज राजपूत की अवैध प्लाटिंग के बाद दूसरी बड़ी कार्रवाई उरला में की। टीम ने यहां लगभग 3 एकड़ की जमीन पर की जा रही अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। कलेक्टर डॉ. एसएन भुरे के निर्देश पर एसडीएम मुकेश रावटे के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम में जिला प्रशासन, निगम प्रशासन और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के अधिकारियों को शामिल किया गया।
एसडीएम पूरी टीम को लेकर शनिवार को उरला में नेशनल हाईवे के पास खसरा नंबर 782 और 783 में पहुंचे। यहां लगभग 3 एकड़ भूमि पर सुनील कुमार गुप्ता और हिमांशु अग्रवाल द्वारा अवैध प्लाटिंग की जा रही थी। इन लोगों ने प्लाटिंग के लिए कोई ले-आउट भी पास नहीं कराया था। इसके बाद इनके खिलाफ संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध प्लाटिंग के बनाए गए रोड रास्ता, नाली और बाउंड्री वाल को जेसीबी ढहा दिया गया।