देश के पहले बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में BSP का सरिया:​​​​​​​मुंबई-अहमदाबाद रेल कॉरिडोर के लिए 80 हजार टन TMT बार की आपूर्ति

देश के पहले बुलेट ट्रेन कॉरिडोर में BSP का सरिया:​​​​​​​मुंबई-अहमदाबाद रेल कॉरिडोर के लिए 80 हजार टन TMT बार की आपूर्ति

छत्तीसगढ़ स्थित भिलाई स्टील प्लांट देश के पहले हाई स्पीड ट्रेन कॉरिडोर के लिए टीएमटी बार्स (सरिया) की आपूर्ति कर रहा है। यहां चलने वाली बुलेट ट्रेन जिन पुलों से होकर दौड़ेगी उसके पिलर्स और स्टील पुलों में इन्हीं सरिया का इस्तेमाल होगा। मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर परियोजना के लिए BSP अभी तक 80,000 टन से अधिक टीएमटी बार दे चुका है। खास बात यह है कि यह बार (सरिया) भूकंप रोधी के साथ ही जंग रोधी भी हैं।

भारत की पहली निर्माणाधीन हाई-स्पीड रेल लाइन परियोजना का कार्य गुजरात खंड में तेजी से चल रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष में इस परियोजना के लिए बीएसपी ने 500 डी-ग्रेड में 65,000 टन से अधिक टीएमटी बार्स की आपूर्ति की थी। टीएमटी बार का उपयोग हाई स्पीड रेल कॉरिडोर परियोजना के पिलर्स और गर्डर के निर्माण में किया जा रहा है। यह स्ट्रक्चर स्टील पुलों की भार वहन क्षमता को सपोर्ट करेगा।

चालू वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही में अप्रैल से जून 2022 तक भिलाई इस्पात संयंत्र की मर्चेंट मिल और आधुनिक बार एंड रॉड मिल ने मिलकर 8 मिलीमीटर, 10 मिमी, 12 मिमी, 16 मिमी, 20 मिमी, 25 मिमी और 32 मिमी सहित विभिन्न आयामों के 500डी ग्रेड में 15,000 टन से अधिक टीएमटी बार्स की आपूर्ति की है। इनमें 121 टन टीएमटी बार्स 8 मिमी व्यास में, 733 टन 10 मिमी व्यास, 755 टन 12 मिमी व्यास, 3359 टन 16 मिमी व्यास, 1132 टन 20 मिमी व्यास, 890 टन 25 मिमी व्यास तथा 8040 टन 32 मिमी व्यास के टीएमटी बार्स की आपूर्ति की है। 25 मिमी और 32 मिमी टीएमटी बार्स की रोलिंग प्लांट की मर्चेंट मिल में की गई है तथा बाकी टीएमटी बार्स को प्लांट की माॅडेक्स यूनिट बार एंड रॉड मिल से रोल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *