भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना के बीच बैठक खत्म हो गई है। PM मोदी और शेख हसीना ने मीटिंग के बाद एक साझा बयान भी जारी किया। PM ने कहा- पिछले साल हमने बांग्लादेश की आजादी के 50 वर्ष पूरे होने का जश्न मनाया। हमने पहला मैत्री दिवस भी सेलिब्रेट किया। भारत और बांग्लादश आने वाले दिनों में नई ऊंचाइयों को छुएगा। बांग्लादेश और भारत के बीच व्यापार लगातार बढ़ रहा है। IT, स्पेस, न्यूक्लियर जैसे सेक्टर्स में भी दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है। पीपुल टू पीपुल कोऑपरेशन में लगातार इम्प्रूवमेंट हो रहा है।भारत दौरे पर आईं बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना को पीएम मोदी ने उन्हें मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में रिसीव किया। शेख हसीना 8 सितंबर तक भारत दौरे पर रहेंगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच 7 समझौते हो सकते हैं। बैठक से पहले शेख हसीना ने कहा- मुझे उम्मीद है कि यह एक बहुत ही उपयोगी चर्चा होगी और हमारा मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से विकसित होना और हमारे लोगों की बुनियादी जरूरतों को भी पूरा करना है जो हम कर पाएंगे। दोस्ती से आप किसी भी समस्या का समाधान निकाल सकते हैं इसलिए, हम हमेशा ऐसा करते हैं।