राजधानी रायपुर की सड़कों पर मंगलवार की शाम होते ही शराब दुकानें बंद करा दी गई हैं। रात 9:00 बजे के आसपास शारदा चौक से गणेश विसर्जन के लिए झांकियां निकलेंगी। इस दौरान कोई हुडदंग न हो इसको देखते हुए कलेक्टर ने आदेश जारी किया है।
रायपुर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर बुरे ने एक आदेश जारी किया है। सोमवार शाम 6:00 बजे से शराब दुकानों को बंद कराया जा रहा है । पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें दुकानों को बंद कराने निकल पड़ी हैं। अपने आदेश में कलेक्टर ने लिखा है कि कानून व्यवस्था, गणेश विसर्जन के दौरान शहर में शांति कायम रखने के लिए रायपुर नगर निगम और बिरगांव नगर निगम इलाके की सभी देशी-विदेशी शराब दुकानें, होटल, बार, शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट्स क्लब के बार और शराब दुकानें शाम 6:00 बजे से बंद करवा दी गईं। आम दिनों में शराब दुकानें रात को 10:00 बजे तक खुली होती हैं। यह दुकानें मंगलवार को सामान्य समय पर खुलेंगी और बंद होंगी।अब गणेश विसर्जन झांकियों का रंग जमता नजर आ रहा है। कोतवाली और सदर बाजार के आसपास के रास्ते ब्लॉक कर दिए गए हैं। इसके चलते आसपास के इलाकों में सड़क पर ट्रैफिक कर लोड और भी बढ़ा है। जय स्तंभ चौक पर विशाल मंच बनाया गया है, यहां मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचेंगे। विधायक विकास उपाध्याय यहां शहर की झांकियाें का स्वागत करेंगे। इसके अलावा पूरे मालवीय रोड और सदर बाजार में स्टेज बनाकर झांकियों का स्वागत करने उनफर फुलों की बारिश करने की तैयारी है।