अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिलेगा आतंकी का शव:परिवार की याचिका खारिज

अंतिम संस्कार के लिए नहीं मिलेगा आतंकी का शव:परिवार की याचिका खारिज

जम्मू-कश्मीर के हैदरपोरा में 15 नवंबर 2021 को सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में मारे गए आतंकी आमिर माग्रे का शव कब्र से बाहर निकालने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दी है। आमिर के पिता लतीफ ने याचिका दाखिल कर मांग की थी कि अंतिम संस्कार के लिए उसके बेटे के शव को निकालने की मंजूरी दी जाए।

सोमवार को जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस बीएस पारदीवाला की बेंच ने कहा कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि आमिर के शव का प्रशासन ने सही तरीके से अंतिम संस्कार नहीं किया। शव निकालने का आदेश तब तक नहीं दिया जा सकता, जब तक यह न दिखे कि इससे न्याय का हित हो रहा है।

हैदरपोरा में 15 नवंबर 2021 को सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ के दौरान आमिर और उसके 3 साथी मारे गए थे। पुलिस ने चारों को श्रीनगर से 70 किलोमीटर दूर हंदवाड़ा में दफना दिया था। एनकाउंटर के बाद आमिर के परिवार ने हाईकोर्ट का रुख किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *