क्वीन एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में जाएंगी द्रौपदी मुर्मू:17 से 19 सितंबर तक ब्रिटेन में रहेंगी राष्ट्रपति

क्वीन एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में जाएंगी द्रौपदी मुर्मू:17 से 19 सितंबर तक ब्रिटेन में रहेंगी राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17 सितंबर को ब्रिटेन जाएंगी। वे क्वीन एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में शामिल होंगी। विदेश मंत्रालय के मुताबिक मुर्मू 17 से 19 सितंबर तक ब्रिटेन की यात्रा पर रहेंगी। राष्ट्रपति बनने के बाद मुर्मू की यह पहली विदेश यात्रा होगी।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्वीन एलिजाबेथ के निधन पर शोक व्यक्त किया था। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर 12 सितंबर को दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमीशन गए थे और महारानी के देहांत पर शोक जताया था। भारत ने क्वीन के देहांत पर 11 सितंबर को एक दिन का राष्ट्रीय शोक का भी ऐलान किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *