DGCA करेगा पंजाब CM को विमान से उतारने की जांच:

DGCA करेगा पंजाब CM को विमान से उतारने की जांच:

पंजाब के CM भगवंत मान को जर्मनी में लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट से उतारने के मामले की केंद्र सरकार जांच कराएगी। केंद्रीय उड्‌डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम की डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ओर से जांच की जाएगी। लुफ्थांसा एयरलाइंस से भी जानकारी मांगी जाएगी ताकि पता चल रहे कि CM भगवंत मान को किन कारणों के चलते फ्लाइट से उतारा गया।

जर्मनी के आधिकारिक दौरे पर गए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को 17 सितंबर को वहां के फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर विमान से उतार दिया गया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भगवंत मान उस समय नशे की हालत में थे। उनका सामान वगैरह उतारने की वजह से फ्लाइट 4 घंटे लेट हो गई। हालांकि लुफ्थांसा एयरलाइंस इससे इनकार कर चुकी है।

यह पूरा विवाद सामने आने के बाद शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस पार्टी भगवंत मान और केजरीवाल से पूरे मामले पर सफाई की मांग कर चुकी हैं। सुखबीर बादल ने ट्विटर पर लिखा था कि भगवंत मान की वजह से दुनियाभर के पंजाबियों को शर्मिंदगी उठानी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *