डौंडीलोहारा वासियों को 159 करोड़ की सौगात:122 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन;

डौंडीलोहारा वासियों को 159 करोड़ की सौगात:122 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन;

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मंगलवार को बालोद जिले के डौंडीलोहारा विधानसभा क्षेत्र को 159 करोड़ 23 लाख रुपए के 122 विकास कार्यों की सौगात दी। यहां 112 करोड़ 55 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 87 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 46 करोड़ 68 लाख रुपए की लागत से तैयार 35 विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्री मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास साल्हे (लागत 152 लाख रुपये), डौंडी में लागत 191 लाख, दल्ली में लागत 152 लाख, सुर डूंगर में लागत 152 लाख, डौंडीलोहारा में लागत 192 लाख रुपए का लोकार्पण किया। साथ ही प्री मैट्रिक कन्या छात्रावास मंगचुवा (लागत 191 लाख रुपए) का भूमिपूजन भी किया गया। इसी तरह प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत कुसुमकसा से पंडेल, सिंघवाही सड़क निर्माण 15 किलोमीटर का लोकार्पण किया गया।स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल डौंडीलोहारा के रिनोवेशन कार्य का भी लोकार्पण किया गया। यहां 197 लाख रुपए के कार्यों का लोकार्पण किया गया। बड़गांव से भिंडी नाला मार्ग जिसकी लंबाई 2.32 किलोमीटर है, इसके पुनर्निर्माण के लिए भी भूमिपूजन किया गया। भर्रीटोला से जराडीह सड़क निर्माण 2.2 किलोमीटर पुलिया सहित कार्य का भूमिपूजन किया गया। इसी तरह नल जल योजना के विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन किया गया।​बीटाल में 2.77 लाख से बनने वाले उपस्वास्थ्य केंद्र भवन, भर्रीटोला में 6.96 लाख की लागत से बनने वाले कला-सांस्कृतिक कक्ष, प्रयोगशाला कक्ष भैंसबोड, 9-9 लाख की लागत से चिखलाकसा और भैंसबोड में लाइब्रेरी, अवारी में 19 लाख की लागत से ग्रामीण उद्योग शेड निर्माण, डौंडीलोहारा के शासकीय ITI में 157 लाख रुपए की लागत से बना 50 सीटर छात्रावास का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही कुल 4 सड़कों का भी लोकार्पण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *