रायपुर में कर्मचारियों का हुआ ट्रांसफर:

रायपुर में कर्मचारियों का हुआ ट्रांसफर:

शिक्षा विभाग के ऑफिस स्टाफ भी इधर से उधर भेजे गए हैं। 40 के आसपास सहायक ग्रेड 2, सहायक ग्रेड 3, प्यून जैसे कर्मचारियों को ट्रांसफर दिया गया है। इसके अलावा कृषि विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग में ड्राइवर, आया, वार्ड बॉय, स्वीपर, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक जैसे 34 कर्मचारियों का ट्रांसफर किया गया है। पशुपालन विभाग ने भी पशु चिकित्सालय में काम करने वाले कर्मचारियों को रायपुर जिले के अलग-अलग ब्लॉक में भेजा है। सिंचाई विभाग के सहायक ग्रेड 2 कर्मचारी को ट्रांसफर किया गया है। जिला आयुर्वेद अधिकारी के कार्यालय में काम करने वाले फार्मासिस्टों का भी ट्रांसफर किया गया है।रायपुर जिला प्रशासन से जुड़े 270 कर्मचारियों का ट्रांसफर किया गया है। बंपर ट्रांसफर का आदेश सोमवार को जारी कर दिया गया। सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से जारी हुआ यह आदेश अब कर्मचारियों तक पहुंच रहा है।

बड़ी तादाद में शिक्षा विभाग के शिक्षकों का ट्रांसफर हुआ है। सहायक शिक्षक पद पर काम कर रहे 179 टीचर्स को ट्रांसफर मिला है। अभनपुर, तिल्दा धरसींवा आरंग जैसे अलग-अलग विकास खंडों में काम कर रहे शिक्षकाें को प्रशासनिक और स्वैच्छिक स्तर पर तबादला दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *