सोमवार को नवा रायपुर के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की रौनक बढ़ गई। रोड सेफ्टी क्रिकेट टूर्नामेंट खेलने के लिए श्रीलंका लीजेंड्स की टीम ने अभ्यास किया। प्रैक्टिस सेशन में जीवन मेंडिस, जयसूर्या और दिलशान जैसे दिग्गज श्रीलंकन क्रिकेट स्टार्स ग्राउंड में नजर आए। दिलशान हालांकि ड्रेसिंग रूम में जीत की रणनीति बनाते दिखे। 27 सितंबर को इस टीम का बांग्लादेश के साथ मुकाबला होने को है।
कल मंगलवार से ही रायपुर में क्रिकेट सीरीज शुरू होगी। यहां दो मैच और दो सेमीफाइनल के अलावा 1 अक्टूबर को फाइनल मैच खेला जाएगा। रविवार को ही श्रीलंकन टीम इंग्लैंड के खिलाड़ियों संग रायपुर पहुंची थी। यहां मेफेयर लेक रिजॉर्ट में खिलाड़ियों के रुकने का बंदाेबस्त किया गया है। सोमवार शाम को इंडिया लीजेंड्स, ऑस्ट्रेलिया सहित अन्य टीमें रायपुर आएंगी।