VSHORADS मिसाइल का परीक्षण सफल:ओडिशा में वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइल का टेस्ट

VSHORADS मिसाइल का परीक्षण सफल:ओडिशा में वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइल का टेस्ट

सेना के लिए रिसर्च करने वाली संस्था डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेश (DRDO) ने गुरुवार को पोर्टेबल लॉन्चर से वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइल (VSHORADS) का सफल परीक्षण किया। ओडिशा के चांदीपुर रेंज में स्थित इंटीग्रेटेड टेस्टिंग रेंज (ITR) में मिसाइल के दो टेस्ट किया गया।

VSHORADS एक मैन पोर्टेबल एयर डिफेंस सिस्टम (MANPAD) है। इसे DRDO के रिसर्च सेंटर इमरत (RCI), हैदराबाद ने अन्य DRDO प्रयोगशालाओं और भारतीय उद्योग भागीदारों के सहयोग से डिजाइन और विकसित किया है।VSHORADS में कई नई तकनीकों को शामिल किया गया है। इसमें मिनिएचुराइज्ड रिएक्शन कंट्रोल सिस्टम और इंटीग्रेटेड एवियोनिक्स शामिल हैं। टेस्ट के दौरान, मिसाइल ने सभी टार्गेट्स को मार गिराया। एक्यूरेसी के साथ टारगेट पर हमला किया।

DRDO के मुताबिक, यह मिसाइल कम दूरी पर कम ऊंचाई वाले हवाई खतरों को बेअसर करने के लिए बनाई गई है। इस मिसाइल और लॉन्चर को ऐसे डिजाइन किया गया है, ताकि इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सके।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेस्ट के दौरान कई अधिकारी मौजूद रहे। वेरी शॉर्ट रेंज एयर डिफेंस सिस्टम मिसाइलें किसी भी बड़े शहर या स्ट्रेटजिकली इंपोर्टेंट लोकेशन की सेफ्टी के लिए जरूरी हैं। भारतीय सेना का मौजूदा स्टॉक, जैसे एयर डिफेंस गन्स L-70 और ZU-23, चार दशक से ज्यादा पुराने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *