आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी सोनिया गांधी:कर्नाटक के मंड्या से पदयात्रा में जुड़ेंगी

आज भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी सोनिया गांधी:कर्नाटक के मंड्या से पदयात्रा में जुड़ेंगी

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज कर्नाटक के मंड्या में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। 7 सितंबर को केरल से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक पहुंच गई है। इसमें शामिल होने के लिए सोनिया 3 अक्टूबर को ही मैसूरी पहुंच गई थीं। कांग्रेस अध्यक्ष का स्वास्थ्य बीते कुछ दिनों से सही नहीं है, इसलिए वो कुछ ही देर के लिए यात्रा में शामिल होकर पदयात्रा भी करेंगी। लंबे समय बाद सोनिया गांधी पार्टी के किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगी।

कर्नाटक से सोनिया गांधी का गहरा संबंध है। जब कभी गांधी परिवार पर राजनीतिक संकट आया है, तब दक्षिण भारत ने उसे मुश्किल से उबारा है। भारत की दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने भी दक्षिण भारत की सीटों से लोकसभा चुनाव लड़ा है। इमरजेंसी की बाद जब इंदिरा गांधी की सरकार चली गई थी तो 1980 में जब उन्हें एक सुरक्षित लोकसभा सीट की जरूरत थीं।

ऐसे में उन्होंने कर्नाटक के चिकमंगलूर से चुनाव लड़ा था। इंदिरा गांधी ने आंध्रप्रदेश के मेंडक और यूपी के राय बरेली से नामांकन दाखिल किया था। हालांकि बाद में उन्होंने राय बरेली की सीट छोड़ दी।

सोनिया गांधी ने भी कर्नाटर के बेल्लारी सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं। 1999 के लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी को यूपी की अमेठी सीट से हारने का डर था। ऐसे में उन्होंने बेल्लारी से नामांकन दाखिल किया और अपने नामांकन को लेकर गोपनीयता रखने की कोशिश की।

हालांकि बीजेपी को यह बात पता चल गई और उन्होंने सोनिया के खिलाफ सुषमा स्वराज को मैदान में उतार दिया। सुषमा स्वराज इस सीट से 56 हजार के वोटों से हार गई थीं। यही नहीं जब 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को लगा कि वो अमेठी से चुनाव हार जाएंगे तो उन्होंने केरल के वायनाड से चुनाव लड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *