PFI के सदस्यों को शादी की इजाजत नहीं:चार चरण में होती है भर्ती, वेतन-भत्ता मिलता है;

PFI के सदस्यों को शादी की इजाजत नहीं:चार चरण में होती है भर्ती, वेतन-भत्ता मिलता है;

देश में प्रतिबंधित चरमपंथी इस्लामी संगठन PFI की जड़ें कितनी गहरी हैं, इसका अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि अब भी देश में इसके करीब दो लाख सदस्य सक्रिय हैं। भास्कर ने इसकी परतें उधेड़ने के लिए PFI की जांच में लंबे समय तक लगे रहे पुलिस और इंटेलिजेंस अफसरों से बात की और संगठन के मुख्य ठिकानों को भी खंगाला। इसमें कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच में सामने आया है कि PFI ने राज्यों में ग्रामीण से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कमेटियां बना रखी हैं।

संगठन में नए सदस्य की भर्ती की प्रक्रिया के 4 चरण होते हैं। इनके लिए अलग-अलग पैमाने तय हैं। ट्रेनिंग देने, ब्रेनवॉश करने और लीगल दांव-पेंच के लिए अलग-अलग कैडर बने हुए हैं। हर कैडर के लोगों की सैलरी भी अलग-अलग है। इलाज से लेकर घर की जरूरत की हर चीज दी जाती है। बाहर भेजने पर अलग से खर्च देते हैं। पकड़े जाने पर सुप्रीम कोर्ट के बेहतर वकील लगाए जाते हैं।

स्थायी सदस्य का दर्जा पाने के लिए 3 स्टेज की ट्रेनिंग पूरी करनी पड़ती है। स्थायी सदस्य को अपने होम टाउन से बाहर किसी और राज्य में काम करना होता है। वह शादी भी नहीं कर सकता। संगठन में महिलाओं की अलग विंग है।

सभी को जिम्मेदारी दी जाती है कि वे अपने पड़ोस में रहने वाले 15 घरों को PFI का सदस्य नहीं बनाएंगे, लेकिन उन्हें PFI समर्थक बनाकर उनकी विचारधारा बदलनी होगी। उन्हें इस तरह बरगलाना है कि इस्लाम की बात आते ही वे सड़कों पर उतर जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *