सीएम भूपेश ने कलेक्टर को दिए निर्देश, कहा-भूमिहीन कृषि मजदूर को न्याय योजना का दें लाभ

सीएम भूपेश ने कलेक्टर को दिए निर्देश, कहा-भूमिहीन कृषि मजदूर को न्याय योजना का दें लाभ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोमवार से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम फिर से शुरू किया है। उनके साथ स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव भी हैं। सिंहदेव कवर्धा के प्रभारी मंत्री हैं। लेकिन इस बार पहली बार हुआ है जब जय-वीरू की यह जोड़ी भेंट-मुलाकात का मंच साझा कर रही है। इस बार उनका दौरा कबीरधाम जिले की कवर्धा विधानसभा सीट पर केंद्रित है। वहां झलमला में उनकी चौपाल हुई। इसके बाद सीएम समेत कई मंत्री,कलेक्टर ने सहसपुर लोहारा में किसान के घर में भोजन किया।

इसके बाद सीएम भूपेश ने कवर्धा शहर के राष्ट्रीय राज्यमार्ग क्रमांक 30 के सकरी नदी पर 9 करोड़ 10 लाख की लागत से निर्मित पुल का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि यह पुल इस जिले में विकास की नई इबारत लिखेगा और संपर्क क्रांति लाएगा।सकरी नदी पर बना यह पुल शहर का सबसे ऊंचा पुल है। इसके बन जाने के बाद मध्यप्रदेश के जबलपुर, मंडला, रायपुर, मार्ग और राज्य के निकटतम जिला मुंगेली, बेमेतरा, बिलासपुर मुख्यालय के लिए हमेशा संपर्क बना रहेगा। नव निर्मित उच्च स्तरीय पुल के निर्माण होने से बारिश के मौसम में अब मध्यप्रदेश सहित निकटतम जिला मुंगेली, बेमेतरा से संपर्क बना रहेगा। बताया जा रहा है कि इस यह 100 साल पुराना पुला था। मगर वह काफी जर्जर हो चुका था। जिसे सुधरवाने की मांग लंबे समय से की जा रही थी। इस संबंध में मंत्री अकबर ने सीएम बातचीत किया था। जिसक बाद यह उच्चस्तरीय पुल का निर्माण किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *