ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेतों से हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 200 अंक गिरकर 57,990 पर बंद हुआ। निफ्टी 73 अंक कि गिरावट के साथ 17,241 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में गिरावट रही। वहीं सिर्फ 11 शेयरों में तेजी देखने को मिली।एक्सिस बैंक, TCS, HDFC लाइफ, विप्रो, आयशर मोटर्स, INFY, मारुति और टेक महिंद्रा समेत निफ्टी-50 के 15 शेयरों में तेजी रही। वहीं टाटा मोटर्स, टाटा कंज्यूमर, हीरो मोटोकॉर्प, एशियन पेंट्स, ITC, टाइटन और ग्रासिम समेत निफ्टी के 35 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।