यूक्रेन को मिला अल्ट्रा मॉडर्न एयर डिफेंस सिस्टम:

यूक्रेन को मिला अल्ट्रा मॉडर्न एयर डिफेंस सिस्टम:

रूस की ओर से यूक्रेन पर किए गए ताबड़तोड़ हमलों के बाद राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ​​​​​​ने G-7 देशों से एयर डिफेंस सिस्‍टम की मांग की थी। इसके बाद जर्मनी ने अपने चार में से पहला IRIS-T SLM, अल्ट्रा मॉडर्न एयर डिफेंस सिस्टम यूक्रेन भेजा है। यूक्रेन डिफेंस मिनिस्टर ओलेक्सी रेजनिकोव ने मंगलवार रात ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।

रेजनिकोव ने कहा- यूक्रेन में एयर डिफेंस की एक नई शुरुआत हो चुकी है। जर्मनी का IRIS-T SLM पहुंच चुका है। USA का NASAMS पहुंच रहा है। ये सिर्फ शुरुआत है। हमें और मदद की जरूरत है। कोई शक नहीं कि रूस आतंकवादी देश है। हमें अपने लोगों की सुरक्षा के लिए अपने आकाश को प्रोटेक्ट करने की अत्यधिक जरूरत है।जर्मनी का 1.18 हजार करोड़ की लागत वाला ये मॉडर्न एयर डिफेंस सिस्टम अब तक बर्लिन की सेना में भी शामिल नहीं किया गया है। साल 2014 में इसका सफल परीक्षण किया गया था। ये डिफेंस सिस्टम 40 किमी की दूरी तक प्रभावी है और 19 किमी तक हवा में मार कर सकता है। इसे विशेष तौर पर बड़ी आबादी क्षेत्र को एयरक्राफ्ट, मिसाइल, रॉकेट और ड्रोन अटैक से बचाने के लिए डेवलप किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *