IMF ने भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ का अनुमान घटाया:2023 में 6.8% रह सकती है देश की GDP

IMF ने भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ का अनुमान घटाया:2023 में 6.8% रह सकती है देश की GDP

इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (IMF) ने 2023 में ग्लोबल इकोनॉमी ग्रोथ का अनुमान जारी किया है। इसमें भारत के लिए इकोनॉमिक ग्रोथ के अनुमान को एक बार फिर घटा दिया गया है। IMF ने मौजूदा अनुमान में 0.60% की कटौती करते हुए फाइनेंशियल ईयर 2023 के लिए देश की GDP ग्रोथ 6.8% रहने का अनुमान जताया है।

हालांकि, फाइनेंशियल ईयर 2024 के लिए भारत के GDP ग्रोथ के अनुमान में बदलाव न करते हुए इसे 6.1% ही रखा गया है। इससे पहले IMF ने जुलाई में फाइनेंशियल ईयर 2023 और 2014 के लिए भारत के GDP ग्रोथ अनुमान में 0.80% की कटौती की थी।

IMF ने 2023 के लिए ग्लोबल इकोनॉमी की ग्रोथ का अनुमान भी घटाया है। एजेंसी ने ग्लोबल इकोनॉमी की कम ग्रोथ के लिए रूस- यूक्रेन जंग, आर्थिक मंदी, कोरोना महामारी का असर, बढ़ती ब्याज दरों को इसकी वजह बताया है।

IMF के मुताबिक, अगले साल ग्लोबल इकोनॉमी की ग्रोथ रेट 2.7% रहने की संभावना है। इससे पहले जुलाई में इसके 2.9% रहने का अनुमान जताया गया था। वहीं इस साल के लिए ग्लोबल इकोनॉमी की ग्रोथ रेट को 3.2% ही रहने का अनुमान जताया है। बीते फाइनेंशियल ईयर में ग्लोबल ग्रोथ रेट 6% थी।भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ को लेकर IMF की ओर से जारी किए गए अनुमान भारतीय रिजर्व बैंक(RBI) के अनुमानों से कम हैं। RBI ने इसी साल सितंबर में देश की GDP ग्रोथ के अनुमान जताए थे। फाइनेंशियल ईयर 2023 के लिए 0.20% घटाकर देश की GDP ग्रोथ 7% रहने का अनुमान जताया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *