जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के नाम पर राष्ट्रपति ने लगाई मुहर:

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के नाम पर राष्ट्रपति ने लगाई मुहर:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ को देश का अगला चीफ जस्टिस नियुक्त किया है। जस्टिस चंद्रचूड़ 9 नवंबर को शपथ लेंगे। वे देश के 50वें चीफ जस्टिस होंगे। उनका कार्यकाल 10 नवंबर 2024 तक होगा। वह जस्टिस यूयू ललित का स्थान लेंगे, जो 8 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके पिता वाईवी चंद्रचूड़ भी देश के चीफ जस्टिस रह चुके हैं। वाईवी चंद्रचूड़ के नाम पर सबसे लंबे समय तक (1978 से 1985) CJI रहने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।मई 2016 में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने सुप्रीम कोर्ट में जज बनाए गए थे। 11 नवंबर 1959 को जन्‍मे जस्टिस धनंजय यशवंत चंद्रचूड़ सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा सिटिंग जज हैं। उन्‍होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से एलएलबी (LLB) की है। 1998 में उन्हें बॉम्बे हाई कोर्ट में सीनियर एडवोकेट के रूप में नामित किया गया था। वह इलाहाबाद हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस भी रह चुके हैं। जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ सबरीमाला, समलैंगिकता, आधार और अयोध्या से जुड़े मामलों की सुनवाई में शामिल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *