फुटबॉल का सबसे बड़ा अवॉर्ड बेंजेमा को:

फुटबॉल का सबसे बड़ा अवॉर्ड बेंजेमा को:

फ्रांस के स्ट्राइकर करीम बेंजेमा को फुटबॉल का सबसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड बैलन डी’ओर मिला है। 34 साल के बेंजमा को मंगलवार को पेरिस में थिएटर डू चैटलेट में आयोजित एक समारोह में बैलन डी’ओर 2022 का अवॉर्ड दिया गया। चौंकाने वाली बात यह है कि पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनल मेसी अवॉर्ड रैंकिंग के टॉप-10 में भी नहीं रहे।

24 साल के बाद किसी फ्रांसीसी फुटबॉलर को यह अवॉर्ड मिला है। बेजेंमा से पहले साल 1998 में फ्रांस के महान फुटबॉलर जिनेदिन जिदान को बैलन डी’ओर मिला था। बेजेंमा यह अवॉर्ड पाने वाले 5वें फ्रांसीसी फुटबॉलर हैं।

बेंजेमा पिछले सीजन में रियल मैड्रिड के साथ ला लीगा और चैंपियंस लीग जीतने के बाद इस साल पुरस्कार जीतने के लिए सबके पसंदीदा फुटबॉलर थे।पिछले 13 में से 12 अवॉर्ड अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनल मेसी और पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नाम रहे हैं। मेसी ने 7 और रोनाल्डो ने 5 बार यह अवॉर्ड हासिल किया है। सिर्फ 2018 में लुका मोड्रिक को यह अवॉर्ड मिला था। पीएसजी इस बार नॉमिनेट नहीं हुए थे, जबकि 30 खिलाड़ियों की लिस्ट में रोनाल्डो 20वें नंबर पर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *