जम्मू-कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग:

जम्मू-कश्मीर में फिर टारगेट किलिंग:

जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर बाहर से काम करने आए मजदूरों पर आतंकी हमला हुआ। शोपियां के हरमेन में आतंकवादियों ने मजदूरों पर ग्रेनेड अटैक किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमले में 2 मजदूरों की मौत हो गई है। मृतक मनीष कुमार (40) और राम सागर उत्तर प्रदेश के कन्नौज के रहने वाले थे। 2 महीने पहले मजदूरी करने कश्मीर गए थे।

आतंकियों ने 5 मजदूरों पर ग्रेनेड फेंका था। पुलिस ने लश्कर-ए-तैयबा का एक हाइब्रिड आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया है। उसका नाम इमरान बशीर गनी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों ने सोमवार को ये हमला उस समय किया, जब सभी मजदूर अपने घरों में सो रहे थे। उपराज्यपाल आज शोपियां आने वाले थे। उनके दौरे से पहले आतंकियों ने इस घटना का अंजाम दिया।

बीते तीन दिन में शोपियां मे टारगेट किलिंग की ये दूसरी घटना है। इससे पहले शोपियां में कश्मीर पंडित पूरन कृष्ण भट्ट की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *