दिल्ली एशिया के टॉप प्रदूषित शहरों की लिस्ट से बाहर:

दिल्ली एशिया के टॉप प्रदूषित शहरों की लिस्ट से बाहर:

वर्ल्ड एयर क्वालिटी इंडेक्स की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आठ भारतीय शहर एशिया के टॉप 10 सबसे खराब एयर क्वालिटी वाले क्षेत्रों की लिस्ट में हैं, जबकि आंध्र प्रदेश का राजामहेंद्रवरम शहर एकमात्र ऐसा शहर है, जो टॉप 10 बेस्ट एयर क्वालिटी स्टेशन की लिस्ट में शामिल है।दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि एशिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में से 8 शहर भारत के हैं और इस लिस्ट में दिल्ली का नाम नहीं है। उन्होंने वर्ल्ड एयर क्वालिटी इंडेक्स की रिपोर्ट शेयर की। केजरीवाल ने कहा कि कुछ साल पहले दिल्ली को दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में से एक माना जाता था, लेकिन अब ऐसा नहीं है।

CM ने ट्विटर पर रिपोर्ट शेयर की और लिखा- एशिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में से 8 भारत से हैं और दिल्ली लिस्ट में नहीं है। कुछ साल पहले, दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर था। अब और नहीं! दिल्ली के लोगों ने बहुत मेहनत की। आज, हमने बहुत सुधार किया है। हालांकि, अभी लंबा सफर तय करना है। हम कड़ी मेहनत करना जारी रखेंगे, ताकि हमें दुनिया के सबसे अच्छे शहरों में जगह मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *