7 राज्यों में होगा सितरंग का असर:100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा;

7 राज्यों में होगा सितरंग का असर:100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा;

साइक्लोन सितरंग बंगाल की खाड़ी से लगे 7 राज्यों में अपना असर दिखा सकता है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों को 24-25 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी से लगे समुद्री किनारों में न जाने की सलाह दी है। सितरंग 25 अक्टूबर की सुबह तिनकोना द्वीप और बारिसल के पास सैंडविच के बीच बांग्लादेश तट को पार कर सकता है।

IMD ने पश्चिम बंगाल के उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्वी मिदनापुर सहित 7 राज्यों में तूफान के असर की चेतावनी जारी की है। जिन सात राज्यों को हाई अलर्ट पर रखा गया है उनमें त्रिपुरा, असम, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम, मणिपुर, पश्चिम बंगाल और नागालैंड शामिल हैं।असम में सोमवार सुबह चक्रवाती तूफान सितरंग का असर महसूस किया गया क्योंकि राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश हुई। इन हिस्सों में असम के करीमगंज, कछार, हैलाकांडी और दीमा हसाओ जिले शामिल थे। IMD के अनुसार सोमवार को तड़के 3.17 बजे सितरंग पश्चिम बंगाल में सागर द्वीप से 520 किमी दक्षिण और बांग्लादेश में बारिसल से 670 किमी दक्षिण-दक्षिण पश्चिम में केंद्रित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *