दिवाली को धन, समृद्धि और सौभाग्य का त्योहार माना जाता है। यह अंधकार पर प्रकाश की, अज्ञान पर ज्ञान की और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। किसी भी धार्मिक त्योहार की तरह, दीवाली पर भी कई मान्यताएं, रीति-रिवाज और परंपराएं है। ऐसी ही एक परंपरा है “मुहूर्त ट्रेडिंग”। इसके लिए शेयर बाजार आज शाम 6:15 बजे से शाम 7:15 बजे तक खुले।
मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन में सेंसेक्स 525 अंक चढ़कर 59,832 अंक पर बंद हुआ तो निफ्टी में 154 अंक की तेजी देखी गई। ये 17731 के स्तर पर बंद हुआ। FMCG को छोड़ सभी सेक्टर्स में खरीदारी नजर आई। निफ्टी बैंक इंडेक्स में सबसे ज्यादा 1.28% की तेजी दर्ज की गई। 30 शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स में 28 बढ़त में बंद हुए जबकि दो लाल निशान में रहे। वहीं निफ्टी 50 इंडेक्स के 47 स्टॉक बढ़कर बंद हुए, जबकि तीन में गिरावट देखी गई।
सेंसेक्स पर सबसे ज्यादा तेजी ICICI बैंक और नेस्ले में रही। ICICI बैंक 2.07% बढ़कर 925.90 पर बंद हुआ तो वहीं नेस्ले इंडिया 2.92% बढ़कर 20867.90 पर बंद हुआ।