बारिश के कारण दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे का मैच रद्द:

बारिश के कारण दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे का मैच रद्द:

टी-20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच सोमवार को होबर्ट में बीच-बीच में हो रहे बारिश की वजह से मैच पूरा नहीं हो सका। दोनों टीमों को एक- एक पॉइंट दिया गया है। इससे पहले बारिश की वजह से मैच को 9 ओवर को कर दिया गया था।

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाए। वहीं साउथ अफ्रीका पारी शुरू होने से पहले एक बार बारिश की वजह से मैच को रोकना पड़ा। बाद में 2 ओवर घट दिए गए और साउथ अफ्रीका को 7 ओवर में 64 रन का टारगेट दिया गया।

बारिश के बाद जब एक बार साउथ अफ्रीकी पारी शुरू हुई तो 3 ओवर के बाद इसे फिर रोकना पड़ा और बार में इस मैच को रद्द कर दिया गया। 3 ओवर के हुए मैच में साउथ अफ्रीका ने बिना विकेट खोए 51 रन बना लिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *