सितरंग तूफान से बांग्लादेश में 24 की मौत:

सितरंग तूफान से बांग्लादेश में 24 की मौत:

बांग्लादेश में साइक्लोन सितरंग से 24 लोगों की मौत हो गई है। सितरंग ने भारत में भी दस्तक दे दी है। मौसम विभाग (IMD) ने असम, मेघालय, मिजोरम और त्रिपुरा में रेड अलर्ट जारी किया है। रेड अलर्ट का मतलब है इन राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।चक्रवात सितरंग के कारण बांग्लादेश में सोमवार रात घनी आबादी वाले इलाकों में जमकर बारिश होने से 24 लोगों की मौत हो गई। बरगुना, नरेल, सिराजगंज और भोल जिले में ये मौतें हुई हैं। अफसरों का कहना है- मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि अन्य जिलों से भी हादसों की खबरें आ रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *