कोयंबटूर धमाके के आरोपी के घर मिला 75 किलो विस्फोटक:UAPA के तहत केस दर्ज

कोयंबटूर धमाके के आरोपी के घर मिला 75 किलो विस्फोटक:UAPA के तहत केस दर्ज

तमिलनाडु के कोयंबटूर में रविवार को हुए विस्फोट मामले में पुलिस ने UAPA के तहत केस दर्ज किया है। मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मालूम हो कि रविवार सुबह कार में लगे सिलेंडर में विस्फोट होने से उसमें सवार जेमिशा मुबीन (25) की मौत हो गई थी। पुलिस ने घटना के बाद उसके घर से 75 किलोग्राम विस्फोटक जब्त किया था।

इस केस में गिरफ्तार लोगों में मुहम्मद तलका, मुहम्मद अजहरुद्दीन, मुहम्मद रियाज, फिरोज इस्माइल और मुहम्मद नवाज इस्माइल शामिल हैं। सभी 20 से 30 साल की उम्र के हैं। कोर्ट ने कोयंबटूर सिटी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सभी पांचों आरोपियों को कोयंबटूर केंद्रीय कारागार ले जाया गया है। ​​​​​​​

अन्नाद्रमुक के अंतरिम महासचिव और तमिलनाडु में विपक्ष के नेता के पलानीस्वामी ने मामले की स्वतंत्र जांच की मांग की है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि घटना दुर्घटना थी या साजिश। उन्होंने मुख्यमंत्री एम के स्टालिन पर निशाना साधते हुए पलानीस्वामी ने सवाल किया कि विस्फोट के बारे में उनका क्या कहना है। राज्य में स्टालिन के पास गृह विभाग भी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि जब भी द्रमुक तमिलनाडु में सत्ता संभालती है, बम विस्फोटों की घटनाएं नियमित हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना से लगता है कि पुलिस और खुफिया विभाग सही तरीके से कामकाज नहीं कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने मांग की कि पुलिस को बिना किसी राजनीतिक दबाव के मामले की जांच करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *