SAIL की चेयरपर्सन सोमा मंडल पहुंचीं भिलाई:

SAIL की चेयरपर्सन सोमा मंडल पहुंचीं भिलाई:

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की चेयरपर्सन सोमा मंडल शुक्रवार सुबह भिलाई पहुंचीं। सबसे पहले वो बीएसपी के सेक्टर 9 हॉस्पिटल का दौरा करने पहुंचीं। यहां डॉक्टरों ने गुलाब का फूल देकर उनका स्वागत किया। सोमा मंडल तीन दिवसीय दौरे पर भिलाई आई हैं। इस दौरान वे भिलाई स्टील प्लांट में लगातार हो रहे हादसों को लेकर विशेष रूप से सेफ्टी डिपार्टमेंट के अधिकारियों से चर्चा करेंगी। ब्लास्ट फर्नेस का दौरा करेंगी। साथ ही साथ भिलाई के ऐतिहासिक स्थल देवबलौदा भी जाएंगी। सेल यहां पुरातत्व से जुड़ी वस्तुओं को सहेजने की जिम्मेदारी लेने की योजना बना रहा है।

सेल चेयरपर्सन सोमा मंडल शुक्रवार सुबह 11.30 बजे सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचीं। उन्होंने हॉस्पिटल का दौरा किया। सेल चेयर पर्सन के आने की सूचना मिलने से यहां की व्यवस्था को पूरी तरह से चाक चौबंद कर दिया गया था। निरीक्षण के दौरान सेल चेयर पर्सन ने चिकित्सा सुविधा और सेवाओं को बेहतर करने की बात कही। इसके बाद वे सेफ्टी एक्सीलेंट सेंटर जाएंगी।

बाद में ब्लास्ट फर्नेस 7, सिंटर प्लांट 3 ओएचबी बी का अवलोकन करेंगी। यहां बीएसपी में हो रहे लगातार हादसों को रोकने के लिए भी सेफ्टी डिपार्टमेंट से चर्चा करेंगी। इसके बाद वो देव बलौदा जाएंगी। यहां शिव दर्शन करने के साथ ही यहां पुरातत्व से जुड़ी वस्तुओं का अवलोकन करेंगी। सेल की योजना है कि हैरिटेज से जुड़े इस स्थान को गोद लिया जाए, जिससे उसे और बेहतर ढंग से सहेजा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *