केजरीवाल को छत्तीसगढ़ के CM का जवाब:

केजरीवाल को छत्तीसगढ़ के CM का जवाब:

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश में चुनावी माहौल के बीच कह दिया है कि नोटों पर महात्मा गांधी की तस्वीर के साथ दूसरी तरफ लक्ष्मी और गणेश की तस्वीर होनी चाहिए। अब इस बयान के बाद सियासत तेज हो गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल पर निशाना साधा है।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसे केजरीवाल का चुनावी शिगूफा बताया है। उन्होंने यह भी कहा है कि यह केजरीवाल की पार्टी की आईडियोलॉजी के खिलाफ है। चुनाव आया तो केजरीवाल इस तरह की बातें करने लग गए।

अपने बयान में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि केजरीवाल जब प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हैं या जब अपने दफ्तरों की तस्वीर दिखाते हैं तो एक तरफ भगत सिंह की तस्वीर होती है तो दूसरी तरफ संविधान निर्माता अंबेडकर की तस्वीर होती है। आप बताइए अगर यह दोनों महापुरुष जिंदा होते तो क्या केजरीवाल इनके सामने ऐसी बातें कर पाते। भगत सिंह और अंबेडकर दोनों की ही इस तरह की विचारधारा नहीं रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *