ब्राजील के अगले राष्ट्रपति होंगे लूला डा सिल्वा:

ब्राजील के अगले राष्ट्रपति होंगे लूला डा सिल्वा:

लूला डा सिल्वा लैटिन अमेरिका के सबसे बड़े देश ब्राजील के नए राष्ट्रपति होंगे। उन्होंने मौजूदा राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को करीब 21 लाख 39 हजार वोटों से हरा दिया। लूला वामपंथी वर्कर्स पार्टी से हैं। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक वो 1 जनवरी 2023 को पद संभालेंगे, तब तक बोल्सोनारो केयरटेकर राष्ट्रपति बने रहेंगे।

इस साल लूला 6वीं बार राष्ट्रपति पद के लिए खड़े हुए, जिसमें उन्हें जीत मिली। उन्होंने पहली बार 1989 में चुनाव लड़ा था। ये तीसरी बार होगा जब लूला राष्ट्रपति पद संभालेंगे। इसके पहले वो 2003 से 2010 के बीच दो बार राष्ट्रपति चुने गए थे। राजनीति में आने से पहले वो एक फैक्ट्री में काम करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *