चीन के झेंग्झो में कोरोना फिर से बढ़ने लगा है। इसके चलते यहां पर लॉकडाउन लगा दिया गया है। झेंग्झो में सबसे बड़ी आईफोन फैक्ट्री है। कोरोना और लॉकडाउन की वजह से यहां के कर्मचारी बाउंड्री से कूदकर अपने घर भागने को मजबूर हो गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, झेंग्झौ फॉक्सकॉन में करीब 3 लाख कर्मचारी काम करते हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग यहीं होती है। कोविड की वजह से यहां लॉकडाउन लगा दिया गया है। इससे खाने की कमी हो रही है। लोगों को फाइनेंशियल दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां तक की रात हो या दिन लोगों को पैदल ही अपने घर भागना पड़ रहा है, क्योंकि जाने के लिए वाहन भी नहीं हैं।झेंग्झौ के फॉक्सकॉन में लॉकडाउन के चलते कर्मचारियों ने भागने के लिए एप्पल की सबसे बड़ी असेंबली साइट को भी तोड़ दिया। इतना ही नहीं कर्मचारी कोरोना बचाव ऐप से बचने के लिए 100 KM से भी दूर अपने घरों की और पैदल ही भाग रहे हैं। हालांकि, झेंग्झो में कितने लोग संक्रमित हैं, इसकी जानकारी ऑफिशियल नहीं दी गई है। यहां पर ट्रांसपोर्ट से लेकर फैक्ट्रियां सब बंद कर दी गई हैं।