यूक्रेन के खेरसॉन में हालात बिगड़े:

यूक्रेन के खेरसॉन में हालात बिगड़े:

यूक्रेन के खेरसॉन में शुक्रवार देर रात कर्फ्यू का ऐलान किया गया। रूस की ओर से नियुक्त खेरसॉन के गवर्नर स्ट्रेमोसोव ने कहा कि यहां हालात बिगड़ने वाले हैं। यूक्रेन के खेरसॉन प्रांत को रूस अपने अधिकार क्षेत्र में होने का दावा करता है।

दरअसल, अब यूक्रेनी सेना लगातार खेरसॉन के अपने खोए हुए क्षेत्र पर फिर से अधिकार जमा रही है। उधर, मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने खेरसॉन में यूक्रेनी सेना के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के संकेत दिए हैं।पुतिन ने यूक्रेनी कब्जे वाले खेरसॉन से आम नागरिकों को हटने के लिए कहा है। पुतिन ने कहा कि खेरसॉन में अब तक की सबसे खतरनाक कार्रवाई हो रही है। पुतिन ने दोहराया कि खेरसॉन रूस के अधिकार क्षेत्र में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *