SI परीक्षा स्थगित, रायपुर में कैंडिडेट्स का हंगामा:

SI परीक्षा स्थगित, रायपुर में कैंडिडेट्स का हंगामा:

छत्तीसगढ़ में SI परीक्षा स्थगित होने के बाद से कैंडिडेट्स काफी नाराज हैं। यही वजह है कि रविवार को बड़ी संख्या में इस परीक्षा की तैयार कर रहे छात्रों ने हंगामा कर दिया। कहने लगे अब हम क्या करें। हमें बताया जाए, हम चोर बन जाएं क्या। यही कहते हुए जमकर नारेबाजी करते रहे। आज के दिन इन छात्रों ने काला दिवस के रूप में बनाया है। काले कपड़े पहनकर ही ये छात्र धरना देने पहुंचे थे।

बूढ़ातालाब में बड़ी संख्या में SI की तैयारी कर रहे कैंडिडेट्स जमा हुए थे। ये सब इस बात का विरोध कर रहे थे कि व्यापम ने अचानक से SI परीक्षा को क्यों स्थगित कर दिया है। ये ठीक नहीं हैं। ये परीक्षा 6 नवंबर को ही आयोजित होने वाली थी। इसलिए छात्रों ने आज का ही दिन काला दिवस मनाने का फैसला लिया था। हाथ में तख्तियां लिए कैंडिडेट्स जमकर नारेबाजी करते दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *