धान खरीदी:पहले हफ्ते 69,783 टन की खरीदी 25,493 किसानों ने बेचा

धान खरीदी:पहले हफ्ते 69,783 टन की खरीदी 25,493 किसानों ने बेचा

प्रदेश में एक नवंबर से धान खरीदी की शुरू हाे चुकी है। पहले हफ्ते प्रदेश के 25,493 किसानाें से 69 हजार 783 टन धान की खरीदी की गई है। धान खरीदी के लिए किसानों को 8671 टोकन जारी जिये गए थे, प्रदेश में चाैथे दिन 23 हजार 89 टन धान की खरीदी हुई। धान के एवज में किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 283..07 करोड़ रुपये जारी किया गया है। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार काे धान बेचने वाले किसानों को 8671 टोकन जारी किए गए थे। इसमे तुंहर हाथ एप द्वारा 606 टोकन जारी किए गए थे।

आने वाले दिनाें में धान खरीदी के लिए 12,577 तथा तुंहर हाथ के एप जरिये 1,428 टोकन जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सहित किसान हितैषी योजनाओं से प्रदेश में खेती-किसानी में नये उत्साह का संचार हुआ है। खेतों से दूर हो रहे किसान खेतों की ओर लौटे हैं और खेती का रकबा भी बढ़ा है। धान का रकबा बढ़कर 31.17 लाख हेक्टेयर हो गया है। इस वर्ष लगभग 110 लाख मीट्रिक धान का उपार्जन अनुमानित है।

समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए राज्य में 25.92 लाख किसानों का एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन हुआ है, जिसमें लगभग 1. 86 लाख नये किसान है। राज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए 2497 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। इस साल किसानों से सामान्य धान 2040 रूपए प्रति क्विंटल तथा ग्रेड-ए धान 2060 रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। खाद्य सचिव टाेपेश्वर वर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष के 24.05 लाख किसानों ने पंजीयन कराया था। पंजीकृत किसानों का डाटा कैरी फॉरवर्ड तथा इस साल 1.86 लाख नये किसानों ने पंजीयन कराया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *