दुर्ग जिला ओलंपिक संघ द्वारा आयोजित खेलो भिलाई मैराथन दौड़ सोमवार सुबह भिलाई के सेक्टर एक स्थित क्रिकेट मैदान से शुरू हुई। इस मैराथन दौड़ में भारी संख्या में खिलाड़ियों, शहर वासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया। दौड़ में मेयर नीरज पाल, आयुक्त रोहित व्यास, एमआईसी मेंबर रीता सिंह गेरा और युवा पार्षद मन्नान गफ्फार खान भी शामिल रहे।मैराथन सुबह 7 बजे सेक्टर 1 क्रिकेट स्टेडियम से शुरू हुई। इसके बाद यह बीएसएनएल चौक होते हुए सेक्टर 4 चौक, भिलाई विद्यालय सेक्टर 2 चौक, आई लव भिलाई चौक सेक्टर 6, सेल चौक से होते हुए शहीद पार्क सेक्टर 5 में समाप्त हुई । मैराथन दौड़ में बालक वर्ग से ओमकार वर्मा (प्रथम), मुकेश कुमार (दितीय), उमा सिंह तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में प्रियंका साहू (प्रथम), दिलेश्वरी ठाकुर (सेकं), शीतल कुशवाहा (थर्ड) तीसरे स्थान पर रहीं।