14 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर जब सभी स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे, तभी कवर्धा जिले एक स्कूल के बच्चे प्रभारी प्राचार्य से परेशान होकर धरना देने बैठ गए। ये उससे इतना परेशान हैं कि सभी कलेक्ट्रेट पहुंच गए और हंगामा करने लगे। फिर बताया कि ये कभी स्कूल नहीं आते, आते भी हैं तो समय पर नहीं आते और सिग्नेचर करके चले जाते हैं। इनकी पढ़ाई लिखाने करवाने में कोई रुचि नहीं है। इस वजह से हमारा भविष्य खराब हो रहा है।
दोपहर के वक्त पंडरिया ब्लॉक के ग्राम दामापुर बाजार हायर सेकेंडरी स्कूल के 100 से ज्यादा बच्चे अचानक से कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां आते ही इन्होंने साफ कह दिया कि हमें कलेक्टर से मिलना है। मगर इन्हें रोक लिया गया। इसके बाद बच्चे गेट पर ही बैठकर धरना देने लगे। अपने प्रभारी प्राचार्य वेदराम पात्रे के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।