पहली बार सेंसेक्स 61,872 पर बंद हुआ, निफ्टी 75 अंक चढ़ा;

पहली बार सेंसेक्स 61,872 पर बंद हुआ, निफ्टी 75 अंक चढ़ा;

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन, यानी मंगलवार (15 नवंबर) को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 250 अंकों की तेजी के साथ 61,872 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 75 अंक बढ़कर 18,403 के स्तर पर पहुंच गया। इस तेजी से बाजार लाइफ टाइम हाई के करीब पहुंच गया है।इंट्राडे बेसिस पर सेंसेक्स का ऑल टाइम हाई 62245.43 और निफ्टी का ऑल टाइम हाई 18604.45 है, जो उसने 19 अक्टूबर 2021 को बनाया था। हालांकि, क्लोजिंग बेसिस पर सेंसेक्स ने आज नया ऑलटाइम हाई बनाया है। इससे पहले सेंसेक्स 11 नवंबर 2022 को 61,795 के लेवल पर बंद हुआ था। निफ्टी का क्लोजिंग बेसिस पर ऑलटाइम हाई 18,477 है, जो उसने 18 अक्टूबर 2021 को बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *