सांसद ने किया फ्लाई ओवर ब्रिज का निरीक्षण:समय पर कार्य नहीं पूरा होने पर लगाई फटकार;

सांसद ने किया फ्लाई ओवर ब्रिज का निरीक्षण:समय पर कार्य नहीं पूरा होने पर लगाई फटकार;

दुर्ग के सांसद विजय बघेल ने रायपुर दुर्ग नेशनल हाईवे पर बन रहे फ्लाई ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। इस दौरान वो सुपेला ओवर ब्रिज, पावर हाउस, डबरापारा और कुम्हारी ओवर ब्रिज पहुंचे। जहां एनएच और पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे। बघेल ने ब्रिज के निर्माण में हो रही देरी का कारण पूछा। उन्होंने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और कहा कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य को पूरा किया जाए। सांसद विजय बघेल ने कहा ओवरब्रिज निर्माण कार्य की गति धीमी होने की वजह से रायपुर से दुर्ग के बीच रोज आवाजाही करने वालों को काफी परेशानी हो रही है। दिन प्रतिदिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ये सब रुकना चाहिए। सांसद निरीक्षण के दौरान काफी नाराज दिखे। उन्होंने अधिकारियों को बड़े ही तल्ख लहजे में कहा कि जब सभी ओवर ब्रिज का निर्माण फरवरी 2019 से शुरू हुआ और उन्हें फरवरी 2021 तक पूरा हो जाना था, तो फिर देर क्यों हुई। इसकी वजह क्या है?

अधिकारियों ने उनसे कोरोना काल व बाजार के बीच से पुल निर्माण का होना कारण बताया। उन्होंने कहा कि बाजार के बीच में ब्रिज का निर्माण होने से आवाजाही प्रभावित न हो उसे ध्यान में रखते हुए कार्य किया गया। इस दौरान सुरक्षा के मानकों का भी काफी अधिक ध्यान दिया गया। जिसकी वजह से निर्माण में देरी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *