CG की सिंगर मोनिका खुरसैल को ब्रेन हेमरेज

CG की सिंगर मोनिका खुरसैल को ब्रेन हेमरेज

छत्तीसगढ़ी गीतों से हर कार्यक्रम में लोगों की वाहवाही बटोरने वाली यंग सिंगर मोनिका की हालत गंभीर है। बिलासपुर की रहने वाली मोनिका को रायपुर लाया गया है। शहर के पचपेड़ी नाका स्थित प्राइवेट अस्पताल में इसका इलाज चल रहा है। ब्रेन हेमरेज की वजह से मोनिका की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

मोनिका खुरसैल ने कई छत्तीसगढ़ी गाने गाए हैं। रायपुर बिलासपुर में स्टेज शोज किए हैं। सोशल मीडिया पर कई फेमस छत्तीसगढ़ी एक्टर्स के साथ इनके कोलैब वीडियो हैं। मगर अब जब जिंदगी मुश्किल में है तो साथ देने वाला कोई नहीं है। खराब माली हालत से गुजर रहे मोनिका के परिवार को सरकार और सामाजिक संस्थाओं से मदद की आस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *