राहुल गांधी की गुजरात में पहली चुनावी रैली:

राहुल गांधी की गुजरात में पहली चुनावी रैली:

गुजरात में विधानसभा चुनावों की घोषणा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज पहली बार गुजरात पहुंचे। उनका पहली जनसभा सूरत जिले की महुआ तहसील के पांच काकडा गांव में हुई। इसके बाद वे बीजेपे के गढ़ राजकोट पहुंचे। यहां शास्त्री मैदान में जनसभा को संबोधित करने से पहले उन्होंने मोरबी ब्रिज हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा।इससे पहले पांच काकडा गांव में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा- बीजेपी आदिवासियों के साथ अन्याय करती है। यह देश आपका है, जो बीजेपी ने आपसे ले लिया है। बीजेपी के लोग आपको आदिवासी नहीं, वनवासी कहते हैं। इसका मतलब है कि आप जंगल में रह रहे हैं। वे नहीं चाहते कि आप आगे बढ़ें, आपके बच्चे शहरों में पढ़े और आगे बढ़ें। बीजेपी सोचती है कि आपको जंगल में ही रहना चाहिए। बीजेपी जंगल भी उद्योगपतियों को दे देगी। उसके बाद जंगल में भी आपके लिए जगह नहीं होगी। 2 या 3 उद्योगपति ही पूरा जंगल हड़प लेंगे। भाजपा आपका हक छीनना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *