जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में ठंड की शुरुआत के साथ ही बुधवार को टेंपरेचर माइनस में पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, श्रीनगर के उत्तरी पहाड़ी शहरों में टेंपरेचर गिरना शुरू हो गया है, जबकि आस-पास के इलाकों में कम से कम एक हफ्ते तक टेंपरेचर माइनस में ही रहने का अनुमान लगाया गया है।
श्रीनगर के अलावा अन्य स्थानों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि पहलगाम में -4.8 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि गुलमर्ग में यह -4 डिग्री तक पहुंच गया। घाटी के कई हिस्सों में भी रात का टेंपरेचर माइनस में पहुंच गया है। वहीं जम्मू क्षेत्र में न्यूनतम टेंपरेचर 2 से 4 डिग्री तक गिर गया है।
मुख्तार ने बताया कि लद्दाख में भी टेंपरेचर पिछले 10 दिनों से शून्य स्तर से नीचे बना हुआ है। यहां तापमान -13 से -15 डिग्री तक गिर गया है। इस बीच जंस्कार क्षेत्र में टेंपरेचर -19 डिग्री तक पहुंच गया।