शेयर बाजार ने हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन, यानी गुरुवार (01 दिसंबर) को एक बार फिर नए रिकॉर्ड्स कायम किए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 63,583.07 के नए ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया। इससे एक दिन पहले बुधवार को सेंसेक्स ने 63,303.01 का ऑल टाइम हाई बनाया था।
आज सेंसेक्स 184 अंक की तेजी के साथ 63,284 के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही सेंसेक्स ने अपना नया क्लोजिंग हाई भी बनाया। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं 13 शेयरों में ही गिरावट रही।वहीं निफ्टी ने भी नया ऑल टाइम हाई और क्लोजिंग हाई बनाया। कारोबार के दौरान निफ्टी 18,887.60 के स्तर पर पहुंचा। इससे पहले निफ्टी ने भी 30 नवंबर को ऑल टाइम हाई बनाया था। आज यह 54 अंक की तेजी के साथ 18,812 के स्तर पर बंद हुआ।